बागेश्वर जिला अस्पताल में लगी ऑटो रिफ्रेक्टर मशीन

By New31 Uttarakhand

बागेश्वर जिला अस्पताल में आंखों की जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन ऑटो रिफ्रेक्टर लग गई है। आधुनिक तकनीक युक्त मशीन लगने से आंखों की जांच और चश्मे के नंबर देने में आसानी होगी।ऑटो रिफ्रेक्टरकंप्यूटर नियंत्रित उपकरण है। साथ ही आपको बता दें की यह मशीन आंख में आने वाले प्रकाश के बदलने का सटीक अनुमान लगाती है।

इस मशीन की मदद से कुछ ही सेकंड में अपवर्तक की त्रुटि को मापा जा सकता है और मशीन उसे स्वचलित रूप से निर्धारित करती है। ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रदीप रावत ने बताया कि मशीन की मदद से चश्मे के नंबर, मोतियाबिंद की पहचान आदि करने में लगने वाला समय घटेगा और ऑपरेशन के बाद चश्मे का नंबर देने में भी आसानी होगी।बता दें की नई मशीन से मरीजों की जांच की जा रही है वहीं आधुनिक मशीन लगने से मरीजों और जांच करने वालों को आसानी होगी और समय भी बचेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.