न्याय का इंतजार करते -करते बिगड़ने लगा अंकिता की मां का स्वास्थ

By New31 Uttarakhand

पौड़ी जिले में रहने वाली अंकिता की मां सोनी देवी को जिला अस्पताल पौड़ी के आई०सी०यू वार्ड में भर्ती किया गया है …अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने बताया की उनकी पत्नी का ब्लड प्रेसर अचानक से बढ़ गया जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया …वहीं अस्पताल में भर्ती अंकिता की मां दिवंगत बेटी को अब तक न्याय नही मिलने से हताश है .

अंकिता की मां सोनी देवी का आरोप है कि उनके केस को कमजोर करने के लिए इस केस की पैरवी कर रहे उनके अधिवक्ता अवनीश नेगी की बहन का ट्रांसफर सरकार ने जबरन डीजीपी ऑफिस देहरादून से उत्तरकाशी कर दिया जबकि इससे पूर्व भी उनकी आवाज को गंभीरता से उठा रहे पत्रकार आशुतोष नेगी की पत्नी का ट्रांसफर भी देहरादून से पिथौरागढ़ किया जा रहा था .

जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे लगाया है अंकिता की मां का कहना है की दिवंगत बेटी के हत्यारो को कड़ी सजा मिलने का वो लंबे समय से इंतजार कर रही हैं..साथ ही आपको बता दें की जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने बताया है की बुखार और सर्दी जुखाम से ग्रस्त होकर अंकिता की मां अस्पताल पहुंची थी उनके स्वास्थ की जांच निरंतर की जा रही है फिलहाल उनकी हालत में सुधार है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.