केदारनाथ धाम में नाराज पुरोहित समाज ने कहा- यह परंपरा के खिलाफ??

By New31 Uttarakhand

केदारनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखकर गर्भगृह के दर्शन बंद हो गए हैं। अब सभा मंडप से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। गर्भ गृह के दर्शन बंद होने पर तीर्थ पुरोहित समाज ने आपत्ति जताई है। इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। प्रत्येक दिन 18 से बीस हजार तीर्थ यात्री केदार बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं, लेकिन भक्तों को दूर से ही दर्शन कराये जा रहे हैं।

कुछ दिनों पहले तक भीड़ कम थी तो भक्तों को मंदिर के गर्भ गृह में जाने दिया जा रहा था।चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष और केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी का कहना है कि श्राद्ध पक्ष में यहां की पूजा का विशेष महत्व है। भक्तों को मंदिर के गर्भ गृह में न भेजा जाना यहां की परंपरा के खिलाफ है। भीड़ जितनी भी हो, भक्तों को मंदिर के अंदर भेजा जाना चाहिए। वीआईपी को तो मंदिर के गर्भ गृह में भेजा जा रहा है, लेकिन जो यात्री रात दो बजे से लाइन में लगे हैं, उन्हे अंदर नहीं भेजा जाता है। उन्होंने कहा भगवान के लिए भक्त एक समान हैं। सबको एक जैसे दर्शन होने चाहिए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.