यहां पिटबुल के हमले से घायल बुजुर्ग महिला की हुई मौत??

By New31 Uttarakhand

रुड़की में आठ दिसंबर को बुजुर्ग महिला पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें कुत्ते से छुड़ाया था। कुत्ते ने उनके मुंह समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला था।पिटबुल के हमले में घायल हुई बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान ऋषिकेश एम्स में दम तोड़ दिया है। सूचना पर रुड़की पुलिस एम्स पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।

वहीं, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए वैधानिक राय ले रही है।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी बुजुर्ग महिला केला देवी निवासी आठ दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे पोस्टऑफिस वाली गली में जा रही थी। इस दौरान पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें कुत्ते से छुड़ाया था। हमले में केला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। कुत्ते ने उनके मुंह समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला था।गंभीर हालत में महिला को रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के बेटे संजय की तहरीर पर पिटबुल के मालिक पर केस दर्ज किया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.