रूद्रपुर के आलीशान होटल में सगाई और गोद भराई की रसम निभाने के बाद युवती परिवार समेत होटल से रातों-रात फरार हो गई, यहां उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी एक महिला ने पहली शादी की बात छिपाते हुए रुद्रपुर शहर के एक युवक से सगाई कर ली। सगाई और गोद भराई की रस्म होने के बाद युवक के परिजनों को हकीकत का पता चला। पुलिस ने महिला सहित सात परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।बरेली यूपी की रहने वाले एक परिवार ने शादीशुदा बेटी की जिंदगी को छिपाते हुए अपनी बेटी की दूसरी सगाई कर डाली।जब इस बात का खुलासा होने लगा तो रातों रात लड़की का परिवार सगाई और गोदभराई में मिले लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।
जिस पर पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने बताया कि वह रुद्रपुर में रहते हैं। 2 जुलाई 2023 को शहर के एक होटल में उसके बेटे की सगाई बदायूं रोड बरेली यूपी के साथ होनी थी। शाम को पूरा परिवार गोद भराई और सगाई समारोह में आया। जहां परिवार के व्यवहार और कई संदिग्ध हरकतें दिखाई देनी लगी। इस दौरान होटल के खर्च से लेकर रिश्तेदारों द्वारा गोद भराई में जेवरात सहित लाखों रुपये की नकदी दी। यहां तक जेवरात ही लाखों कीमत के थे।