उत्तराखंड में काफी दिनों से चारो ओर लोक सभा चुनाव का प्रचार प्रसार जोरो शोरो से चल रहा था। लेकिन लोक सभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद अब राज्य के निकाय चुनाव की उलटी गिनती शुरू होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव जून अंत तक हो सकते हैं बता दे उत्तराखंड में नगर निकायों का कार्यकाल गत एक दिसंबर को खत्म हो चुका है। साथ ही दो दिसंबर से सभी निकाय प्रशासकों के हवाले हो गए थे।
वही कार्यकाल के खत्म होंने के इतने समय बाद भी चुनाव में देरी को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे केस में अगली सुनवाई मई प्रथम सप्ताह तक होनी है। जिसमें सरकार को अपनी चुनावी तैयारी पेश करनी है। इस कारण शहरी विकास विभाग अब एकल सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सभी स्तर पर ओबीसी आरक्षण बढ़ाने को ऐक्ट में संशोधन की तैयारी कर रहा है। इसके बाद ही वार्ड वार आरक्षण घोषित हो पाएगा। वही आरक्षण प्रक्रिया जून प्रथम सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद शासन निर्वाचन आयोग को चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर सहमति दे सकता है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने 93 निकायों की वोटर लिस्ट तैयार कर दी है।