भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने भी कर्ज की ब्याज दरों में इजाफा शुरू कर दिया है. पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक , बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट्स में बढ़ोतरी की है | पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है. बैंक ने कर्ज की ब्याज दर 6.9 फीसदी से बढ़ाकर 7.4 फीसदी कर दिया है. बैंक की बढ़ी दरें 9 जून 2022 से लागू हो गई हैं |

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज की ब्याज दर 7.25 फीसदी से बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दिया है. बैंक की नई ब्याज दरें 8 जून से प्रभावी हो गई हैं | पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीआरएलएलआर को 7.40 फीसदी कर दिया है. बैंक की नई दरें 9 जून से लागू हो गई हैं |
Date : 09-June-2022
Penned by Reeta Joshi