हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्यों की 44 सीट में 32 अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जबकि, इससे पहले बीएसपी और भाजपा की लिस्ट जारी हो चुकी थी। मंगलवार देर शाम प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की हरी झंडी के बाद प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने लिस्ट जारी की।
दावेदारों की संख्या को ज्यादा देखते हुए कांग्रेस ने नौ सीटों को खुला छोड़ दिया है। दावेदारों की संख्या ज्यादा देखते हुए कांग्रेस यहां प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी। जबकि तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन तीन सीटों का फैसला फिलहाल होल्ड रखा गया है| पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 50 फीसदी से ज्यादा सीटों पर महिलाओं को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने 32 प्रत्याशियों में 18 सीट महिलाओं को दी हैं। सारस्वत ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो अब अधिकृत प्रत्याशी की जीत के लिए जुट जाएं। जिन सीटों को होल्ड पर रखा गया है, उनकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
सीट के साथ प्रत्याशी की सूचि –
गढ़ सीट से नदीम अली ,हजारा ग्रांट सीट से शहजादी ,औरंगाबाद सीट सेमिथिलेश देवी ,सलेमपुर महदूद 01 सीट से आशु रानी ,सलेमपुर महदूद 02 सीट से सरिता देवी ,भगवानपुर आबिदपुर सीट से देश राज ,बोडाहेडी सीट से जगदीश प्रसाद ,आदर्श टिहरी नगर सीट से आशा रावत ,बाणगंगा सीट से रिंकी ,पदार्था उर्फ धनपुरा 02 सीट से झंडा सिह ,बहादुरपुर जटट सीट से मुकर्रम अंसारी ,जमालपुर कलां सीट से पंकज चौधरी ,मजाहितपुर सतीवाला सीट से अंजली सैनी ,अलाववलपुर सीट से आदेश कटारिया ,सिकरौढ़ा सीट से नुसरतजहां ,चौली शहाबुद्दीनपुर सीट से रिजवान ,सिरचंदी सीट से फरकिशां आजमी, मानकपुर आदमपुर सीट से सेठपाल परमार ,बालेकी युसुफपुर सीट से भारती ,दरियापुर दयालपुर सीट से सुनीता सैनी ,बढ़ेडी राजपुतान सीट से शीबा ,भगवानपुर चंदनपुर सीट से निहारिका ,कोटवाल आलमपुर सीट से दीपक कुमार ,लिब्बरहेड़ी सीट से सीपी सिंह ,मुडलाना सीट से कोमल देवी ,भिक्कमपुर जीतपुर सीट से प्रमोद कुमार शर्मा ,रिनंजनपुर सीट से संजय सैनी ,ऐथल बुजर्ग सीट से संयोगिता देवी ,खडंजा कुतुबपुर सीट से डॉ. दिना अजीज ,ढाडेकी ढाणा सीट से इफतखार अहमद ,हबीबपुर कुरडी सीट से निधि गौतम ,प्रह्लादपुर सीट से नीतू चौधरी को मैदान में उतारा|
Date – 07/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwaha