सियासी अंदाज में नजर आए अभिनेता रवि किशन

By New31 Uttarakhand

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस ऐतिहासिक दिन का पूरा विश्व इंतजार कर रहा है। देश भर में चल रही राम भक्ति की लहर के बीच अभिनेता और सांसद रवि किशन की आवाज में प्रभु श्रीराम का गाना ‘अयोध्या के श्रीराम’ का म्यूजिक वीडियो मंगलवार की शाम मुंबई के अंधेरी स्थित कंट्री क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर रवि किशन काफी उत्साहित नजर आए।

उन्होंने कहा कि अयोध्या से एक घंटे के लिए मुंबई आया हूं और अभी फिर वापस जा रहा हूं। एल्बम की लॉन्चिंग के दौरान रवि किशन ने कहा, ‘मेरे जीवन में इतना बड़ा उत्सव ना विश्व में कभी हुआ था और ना ही होगा। 22 जनवरी का पूरा विश्व इंतजार कर रहा है। सभी लोग अपने घर में प्रभु श्रीराम के आस्था का दीपक जलाने वाले है। ऐसे अवसर पर हमारा यह गीत आ रहा है, यह एक फ्यूजन है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम को पुरुषो में उत्तम क्यों कहा जाता है, इस गाने में आज के युवाओं को जानने को मिलेगा। ‘यूपी में सब बा’ के बाद मैंने इस गाने में रैप गाया है।’ 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.