यहां इस चक्कर में बच्चों को छोड़ आयी महिला, भीख मांगते इस हाल में मिले बच्चे

By New31 Uttarakhand

खबर हरिद्वार से है, जहां एक महिला ने दूसरी शादी कर ली।बच्चों को छोड़ आयी महिला, भीख मांगते इस हाल में मिले बच्चे… लेकिन उसने पहले से पति से हुए पुत्र-पुत्री को लावारिस छोड़ दिया। दोनों बच्चे हरिद्वार में भीख मांगते मिले। यह खबर पुलिस तक पहुंची तो मानव तस्करी निरोधक दस्ता ने बच्चों की मां की तलाश की। जब मां मिली तो उसको फटकार लगाकर बच्चों को उनके मामा को सौंप दिया । पुलिस के अनुसार, विगत 30 सितंबर को रोड़ीबेलवाला पार्किंग में एक बालक और बालिका भीख मांगते मिले थे। इस दौरान एएचटीयू ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अपने संरक्षण में लिया।

इसके बाद श्रीराम आश्रम दाखिल करा दिया था। इस दौरान जब दोनों बच्चों से पूछताछ की तो दोनों बच्चों ने अपने नाम बताते। साथ ही बताया कि उनके पिता मनीष की मौत के बाद मां शिखा उन्हें यहां लेकर आई थी।इसके बाद एएचटीयू ने यूपी के भी आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया। कई दिन बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई। पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर से बच्चों के मामा को ढूंढ निकाला और बच्चे उन्हें सौपें। बच्चों के मामा मुजफ्फरनगर के जट मंझोड़ा गांव निवासी रवि कुमार बताया कि बहन ने दो माह पूर्व दूसरा विवाह किया है। बच्चों को हॉस्टल में छोड़ने की बात कही थी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.