यहां मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, पांच घायल??

By New31 Uttarakhand

बता दें की देहरादून के बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। देर रात बुल्लावाला में एक जन्मदिन समारोह में आए कुछ लोग कार से डोईवाला की तरफ आ रहे थे।

साथ ही आपको बता दें की बुल्लावाला पुल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकलकर जोलीग्रांट अस्पताल  भिजवाया गया। पूर्व ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह ने बताया कि घटना में यश और ऋषभ निवासी भारुवाला की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.