भारत में कोरोना मामलों में गिरावट जारी- पिछले 24 घंटे में आए 5 हज़ार से भी कम नए मामले

By New31 Uttarakhand

Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,129 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,45,72,243 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 43,415 हो गई है….केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार…देश में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,530 पर पहुंच गई है

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 43,415 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई है…

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गई है…. वही दैनिक संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.61 प्रतिशत है..देश में अभी तक कुल 4,39,06,972 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है… वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 217.686 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.