टाटा संस के पूर्व चेयरमेन साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार आज, लोग दे रहे श्रद्धांजलि

By New31 Uttarakhand

साइरस मिस्त्री पारसी समुदाय से हैं और इस समुदाय में अंतिम संस्कार का तरीका अन्य समुदायों से बिल्कुल अलग है। हालांकि, परिवार ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि किस विधि से अंतिम संस्कार किया जाएगा।
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। साइरस मिस्त्री का कार एक्सीडेंट में चार सितंबर को निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिस्त्री का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली के विद्युत शवदाह गृह या डुंगरवाड़ी स्थित ‘टावर ऑफ साइलेंस’ में किया जा सकता है। हालांकि अभी परिवार ने स्थान का खुलासा नहीं किया है।

कैसे,कब और कहां हुआ हादसा?
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसा महाराष्ट्र के पालघर में हुआ था। घटना के वक्त सायरस अपने दोस्तों के साथ गुजरात के उदवाड़ा से मुंबई लौट रहे थे। ये सभी उदवाड़ा स्थिति ईरानशाह आतश बेहराम अग्नि मंदिर गए थे। जिस कार में सायरस मिस्त्री सवार थे, उसे एक महिला चला रही थी। उनकी पहचान जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनायता पंडोल के रूप में हुई है। कार में उनके साथ पति डेरियस पंडोल भी बैठे हुए थे। जहां दोनों पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं पीछे की सीट पर बैठे सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी।

साइरस मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया
साइरस मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।

DATE-6 SEPTEMBER 2022
PENNDE BY- NISHI BHATIA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.