पिछले महीने 7 अगस्त को टेक्नीशियन इंडस कंपनी के सुरेंद्र कुमार पटेल ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी थी| उनका आरोप था की एयरटेल कंपनी के मोबाइल टॉवरों से बीटीएस 5जी मशीनों की लगातार चोरी हो रही है| सिखायत दर्ज होते ही मामले की जांच के लिए एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद टीम ने देवीधार से दो बदमाशों चंद्र प्रकाश निवासी मुरादनगर व कुलदीप कुमार निवासी खतौली को गिरफ्तार कर लिया था| इन दोनों की गिरफ़्तारी के बाद इनके पास से मशीने भी बरामद की गयी थी|
बाजार चौकी प्रभारी प्रकाश राणा का कहना है की दोनों से पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया की उनका एक और साथी संजीव तोमर निवासी बड़ौत बागपत भी इस चोरी में शामिल है| तीनो ने मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था| लेकिन चोरी करने के बाद संजीव अपने घर चला गया था इसलिए पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया| साथ ही राणा ने बताया की संजीव की गिरफ्तारी की लगातार कोशिश जारी थी जिसे शनिवार देर रात मानपुर (उत्तरकाशी) से गिरफ्तार कर लिया गया है| अभी तक की मिली जानकारी के आधार पर पता चला है की बीटीएस मशीनों को चोरी कर के जानसट खतौली के निवासी आहिल को बेचा जाता है जो हैदराबाद में काम करता है। संभावना जताई जा रही है कि आहिल ही इन मशीनों को गल्फ देशों तक पहुंचाता है।
Date – 05/September/2022 Pennde By – Kiran Kushwaha