पिछले कई दिनों से uksssc पेपर लीक मामले के खुलासे के बाद लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी का दौर जारी है| पेपर लीक कराने का असल मास्टरमाइंड का नाम अब सामने आ गया है जो की आरएमएस सॉल्यूशन कंपनी के मालिक का खास दोस्त सैयद सादिक मूसा निकला। उसकी तलाश एसटीएफ के द्वारा लगातार जारी है। मगर वह अंडरग्राउंड हो गया है। एशि आशंका जताई जा रही है की वह नेपाल भाग गया है| बताया जा रहा है कि उसने कंपनी के मालिक के साथ मिलकर वर्ष 2015 से अब तक दर्जनों परीक्षाओं के पेपर लीक कराए हैं। कंपनी की प्रेस से लीक होकर पेपर पहले मूसा के पास ही पहुंचता था। इसके बाद चेन पर चेन बनती थी। इस मामले में मूसा के साथ साथ उसके साथ योगेश्वर राव का नाम भी सामने आया है इन दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
UKSSSC पेपर लीक के मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा और योगेश्वर के खिलाफ एसटीएफ ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है| दोनों ही उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे है| सैयद सादिक मूसा उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर का रहने वाला है जबकि योगेश्वर राव लखनऊ का निवासी बताया जा रहा है| लेकिन फिलहाल दोनों ही फिरहार है जल्द ही STF के द्वारा इनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी| पिछले दिनों उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आउटसोर्स कंपनी आरएमएस सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान के पकड़े जाने के बाद उसे ही मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। मगर, जब उसने राज खोले तो पता चला कि इसका मास्टरमाइंड लखनऊ का रहने वाला सैयद सादिक मूसा है। बताया जा रहा है कि मूसा और कंपनी के डायरेक्टर की मुलाकात वर्ष 2014 में हुई थी। इसके बाद उन्होंने इस खेल से मोटा धन कमाने की योजना बनाई। इसके बाद शुरू हुआ पेपर लीक कराने का खेल।