India Covid-19 Update: भारत में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन अब संक्रमण के केसों में गिरावट दर्ज की जा रही है. जी हाँ पिछले 24 घंटे में देश में 7 हजार 591 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं| हालांकि इस दौरान नए मामलों से ज्यादा कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या रही है. बीते 24 घंटों में 9 हजार 206 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल रिकवरी रेट लगभग 98.62 प्रतिशत पर पहुंच गया है. कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा देश में 4,38,02,993 हो गया है. फिलहाल 84 हजार 931 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है|
पिछले 24 घंटे में कितने किए गए हैं टेस्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 88.52 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में 1 लाख 65 हजार 751 टेस्ट किए गए हैं, जहां तक वैक्सीनेशन की बात है तो मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 211.91 करोड़ कुल वैक्सीन खुराक (94.19 करोड़ दूसरी खुराक और 15.43 करोड़ एहतियात खुराक) दी जा चुकी हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में 24 लाख 70 हजार 330 डोज दी गई हैं|
कोरोना के मामलों में गिरावट जारी देश में कोरोना के मामलों का ग्राफ नीचे आ रहा है. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 28 अगस्त को देश में 9 हजार 436 नए मामले दर्ज किए गए थे. वहीं उससे पहले 27 अगस्त को 9 हजार 520 मामले दर्ज किए गए थे|जबकि बीते 24 घंटे में मामलों की संख्या 7 हजार 591 है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.60 फीसदी हो गया हैं|
DATE-29 AUGUST 2022
PENNDE BY- TANUJA