एक शिक्षक ने दो मासूम बेटियों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी

By New31 Uttarakhand

कहते है बेटियाँ पिता की जान और शान होती है,लेकिन अगर पिता ही अपनी शान की ही जान ले ले तो क्या,एसा ही दिल को दहला कर रख देने वाला मामला सामने आया जिसमें पत्नी की मौत के बाद शिक्षक धर्मेंद्र डिप्रैशन में रहने लगा और एक दिन घर का दरवाजा ना खोलने पर पडोसियो द्वारा दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य था,बता दे कि धर्मेंद्र ने अपनी दोनो बेटियों को गला दबाकर मार डाला और उसके बाद मे खुद फांसी फंदे से लटक गयावहीं धर्मेंद्र के शव के पास से सुसाइड नोट मिला

फर्रुखाबाद के बहादुरगंज में गुरुवार की रात एक शिक्षक ने दो मासूम बेटियों की हत्याकर खुद फंदा लगाकर जान दे दी। पास में सुसाइड नोट मिला है। इसमें पत्नी की मौत से दुखी होकर जान देने की बात लिखी है। एक निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले धर्मेंद्र घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। शुक्रवार सुबह बच्चों के पहुंचने पर उनका कमरा नहीं खुला तो मकान की ऊपरी मंजिल में रहने वाले मामा रामनाथ और पड़ोसी सिपाहियों ने दरवाजा तोड़ा। भीतर रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य था। धर्मेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। बेटी श्रष्टि और सगुन के शव बेड पर पड़े थे। दोनों की गला दबाकर हत्या की गई थी। धर्मेंद्र के शव के पास सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि पत्नी प्रीती के बिना जीवन अधूरा है। वह दोनों बच्चियों के साथ उसी के पास जा रहा है। आपको बता दे कि धर्मेद की पत्नी प्रीती की दो महीने पहले लखनऊ के मोहनलाल गंज स्थित मायके में करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। उसके बाद से ही वह तनाव में था। वहीं पूरी घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.