पति पत्नी और दो बच्चों ने खाया जहरीला पदार्थ
रुड़की से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.. कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा चौकी के अंतर्गत सोहलपुर गांव में आपसी विवाद के चलते दंपती ने पहले अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया और इसके बाद खुद भी जहर का खा लिया। वहीं हालत गंभीर होने पर उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से चारों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कई दिन से कहासुनी चल रही थी। पूरे परिवार की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बुधवार शाम के समय कलियर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोहलपुर गांव में एक परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है।इस पर कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे।
चारों को एक निजी अस्पताल में किया भर्ती हालत गम्भीर
आनन-फानन में पुलिस सभी को एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों में काफी कहासुनी हुई इसके बाद दोनों ने गुस्से में आकर पहले तो अपने बेटे और बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद खुद भी जहर खा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभिषेक ने करीब चार साल पहले ही मीनाक्षी से प्रेम विवाह किया था। बुधवार शाम को घटना से पहले दोनों बाजार भी गए थे। जिस समय उन्होंने जहर खाया उस समय उनके माता-पिता भी घर से बाहर गए हुए थे। मौके से फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
Date -11/August/2022
Pennde By Meghna