कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन किया| इस बार भारत ने कुल 61 मेडल अपने नाम किए. जिसमें 22 गोल्ड पर भारत ने कब्जा जमाया. सबसे खास बात यह भी रही की हर खेल की तरह कॉमनवेल्थ गेम्स के भी हर स्पोर्ट्स में भारत ने पाकिस्तान को हराया. कॉमनवेल्थ में इस बार क्रिकेट के अलावा भारत ने पाकिस्तान को अलग-अलग गेम में 10 बार पटखनी दी.
बैडमिंटन में 3 बार दी शिकस्त
भारत ने बैडमिंटन ने इस बार 3 बार पाकिस्तान को शिकस्त दी| सबसे पहले बैडमिंटन सिंगल्स में भारत की आकर्षि कश्यप ने पाकिस्तान की महरूर शहजाद को हराया था. इस गेम में शहजाद रिटायर्ड आउट हो गईं थी| वहीं मेंस डबल्स में भारत की स्टार जोड़ी सात्विवसाईंराज और चिराग शेट्टी ने पाकिस्तान के ली और भट्टी की जोड़ी को 21- 8, 21- 7 से बुरी तरह से धोया था. भारत ने पाकिस्तान को मिक्सड टीम इवेंट में भी 5-0 से एकतरफा मुकाबले में हराया था|
बॉक्सिंग में भी एकतरफा जीता भारत
भारत ने बॉक्सिंग में भी पाकिस्तान को पटखनी देते हुए में भारत के शिवा थापा में 63.5 किलोग्राम कैटेगरी में पाकिस्तान के बलोच को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी|
क्रिकेट में भारत से हारी पाकिस्तान
तो वहीं क्रिकेट के मुकाबले में हमेशा की तरह पाकिस्तान को कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 99 रन पर समेट दिया और आठ विकेट से जीत दर्ज की थी|
रेस्लिंग में पाकिस्तान को पटखनॉ
कुश्ती में भारत ने रवि दहिया ने पाकिस्तान के असद अली को 14-4 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर गोल्ड जीता था|
वहीं वीन मलिक ने 74Kg वेट कैटेगरी में शरीफ ताहिर को 9-0 हराया था और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. वही स्टार रेसलर दीपक पुनिया ने 86 Kg वेट कैटेगरी में इनाम को 3-0 से हराकार जीत दर्ज की थी| भारत के दीपक नेहरा ने भी 97 किलोग्राम कैटगेरी में पाकिस्तान के तैयब राजा को हराया था. कुश्ती के अलावा स्कवैश में भारत की सुनन्या कुरुविला ने विमेंस सिंगल्स में पाकिस्तान की फैजा जफर को 3-0 से हराया था|
PENNDE BY-SONIYA RANA
DATE- 10-08-202