यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इसी महीने शुरू होगी 5G सर्विस, हैरान कर देगी सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड

By New31 Uttarakhand

एयरटेल ने कन्फर्म कर दिया है कि वह इस महीने के खत्म होने से पहले अपनी 5G सर्विस की शुरुआत कर देगा। कंपनी ने 5G सर्विस के लिए एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ 2.5 बिलियन डॉलर की डील की है।
एयरटेल (Airtel) यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको इस महीने के आखिर तक 5G इंटरनेट स्पीड मिलनी शुरू हो जाएगी। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह अगस्त खत्म होने से पहले अपनी 5G सर्विस की शुरुआत कर देगी। एयरटेल ने 5G सर्विस को शुरू करने के लिए एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग को अपना नेटवर्क पार्टनर बनाया है। इन तीनों कंपनियों के साथ एयरटेल ने 5G इक्विपमेंट सप्लाई के लिए 2.5 बिलियन डॉलर (19,750 करोड़ रुपये से भी ज्यादा) की डील की है। एयरटेल ने 5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन में 900MHz, 1800MHz, 2100MHz, 3300MHz और 26GHz फ्रीक्वेंसी में 19867.8MHz स्पेक्ट्रम को अक्वायर किया है।

इन शहरों के यूजर्स को सबसे पहले मिलेगी 5G स्पीड—-
शुरुआती फेज में एयरटेल अपनी 5G सर्विस को बड़े मेट्रो शहर और कुछ अर्बन सेंटर्स में शुरू कर सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी 30 हजार से ज्यादा साइट्स को एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग से मिलने वाले 5G इक्विपमेंट्स से अपग्रेड करेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल की 5G सर्विस को सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नै और ऐसे ही कुछ दूसरे बड़े शहरों के यूजर यूज कर पाएंगे। इस बारे में कंपनी आने वाले दिनों में जानकारी दे सकती है।

नेटवर्क अग्रीमेंट हुआ पूरा—
एयरटेल ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एयरटेल अगस्त में 5G सेवाओं को शुरू करेगा। हमारे नेटवर्क अग्रीमेंट फाइनल हो चुके हैं और एयरटेल दुनिया भर के टॉप टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के साथ काम करेगा ताकि यूजर्स को 5जी कनेक्टिविटी का पूरा फायदा मिल सके।” रिलीज में कंपनी ने आगे कहा कि कई पार्टनर्स के होने से एयरटेल 5G सर्विसेज में फैली अल्ट्रा-हाई-स्पीड, लो लेटेंसी और बड़े डेटा को बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएगा, ताकि यूजर्स को 5G स्पीड का शानदार एक्सपीरियंस दिया जा सके।

जियो और वोडाफोन-आइडिया से टक्कर—-
देश की दूसरी टेलिकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया की तरफ से अभी 5G रोलआउट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। हाल में आई टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट की मानें तो जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 15 अगस्त को जियो 5G सर्विस रोलआट का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, इन तीनों कंपनियों की तरफ से 5G सर्विस के रोलआउट होने की अभी कोई ऑफिशियल डेट नहीं दी गई है। तीनों कंपनियां सबसे पहले अपनी 5G सर्विस को शुरू करने की रेस में हैं। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन इस रेस में फर्स्ट आता है।

DATE – 04 JULY 2022
PENNDE BY -NISHI BHATIA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.