प्रदेश में आज भी भरी बारिश, करीब 166 सड़के बंद

By New31 Uttarakhand

मौसम विभाग केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह, के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश में मौसम का असर लगातार बना हुआ है| देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, और बागेश्वर में कहीं-कहीं भरी बारिश पड़ सकती हैं अन्य जिलों में भी गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण प्रदेश में 166 सड़कें बंद हैं आज बुधवार को भी उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है| लगभग सभी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू है लेकिन अभी प्रदेश में छोटे-बड़े करीब 166 मार्ग बंद है।

आज से फिर शुरू होगी यमुनोत्री धाम यात्रा-
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन वाले क्षेत्र का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है लेकिन पैदल आवाजाही करने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बुधवार से यमुनोत्री धाम यात्रा पर जा सकेंगे लेकिन घोड़े-खच्चर की आवाजाही 5 अगस्त तक प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही बीते दिन मंगलवार को गोपेश्वर मलारी हाईवे भी 14 घंटे बाद खुल गया।

प्रदेश में कहा-कहा है मार्ग बंद-
बागेश्वर के 4 ग्रामीण मार्ग के साथ 2 मुख्य जिला मार्ग दफौट से बागेश्वर और कपकोट से पिंडारी तक बंद है|
नैनीताल के ग्रामीण मार्गों की तो 9 ग्रामीण मार्ग के साथ 1 स्टेट हाईवे भवाली से नैनीताल तक का बंद है बाकि सभी सड़के सुचारू रूप से चल रही हैं|
पिथौड़ागढ़ में 14 ग्रामीण मार्ग और 3 बॉर्डर रोड पिथौड़ागढ़ से तवाघाट ,जोलजीबी से दरकोट और तवाघाट से सोबला तक बंद है|
टिहरी के 6 ग्रामीण मार्ग के साथ SH-69 उनहत्तर लंबगांव-घनसाली मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गया है|
अल्मोड़ा के 4 ग्रामीण मार्ग बंद है जिनके 4 बजे तक खुलने की सम्भावना जताई गई है|
चम्पावत के 5 ग्रामीण मार्ग बंद है,
उत्तरकाशी में कमद-अयारखाल मोटर मार्ग बोल्डर आने की वजह से छतिग्रस्त हो गया है|
रुद्रप्रयाग के उत्तरकाशी से तिलवाडा को जाने वाला मोटर मार्ग SH-15 मलबा आने की वजह से बंद हो चुका है|

Date – 03. 08. 2022
Pennde By – Pooja Bhatt

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.