हल्द्वानी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ कहा कर जान दी है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जा रहा है कि महिला की शादी 2 साल पहले हुई थी दोनों के बीच अक्सर मारपीट की शिकायतें सामने आ रही थी लेकिन पति के मुताबिक महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरा नगर में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस के मुताबिक महिला इंद्रा नगर में राशिद अपनी पत्नी 24 वर्षीय मुस्कान के साथ किराए में रहता था और आज पति राशिद ने सूचना दी कि उसकी पत्नी मुस्कान ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है महिला का मायका हल्द्वानी में ही है अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

Date – 02. 08. 2022
Pennde By – Pooja Bhatt

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.