25 दिनों में ठीक हो गया दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज

By New31 Uttarakhand

राजधानी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को आज छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीज पूरी तरह से ठीक है।

लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को आज छुट्टी मिल गई है। मरीज की तबीयत ठीक है, उसके शरीर के लाल दाने भी ठीक हो गए हैं। लोकनायक अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मंकीपॉक्स का पहला मरीज ठीक हो गया है। उसे छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला संक्रमित 25 दिनों में ठीक हो गया। वह बहुत स्वस्थ और खुश होकर अपने घर गया है।

वहीं, दिल्ली में मंकीपॉक्स के दूसरे मरीज व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला है। उसे पिछले छह दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। एलएनजेपी अस्पताल मंकीपॉक्स के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। उसे एक आइसोलेशन सुविधा में रखा गया है, मरीज की देखभाल करने वाले विशेषज्ञों की एक टीम लगी है। एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि रोगी के विभिन्न परीक्षण करने के साथ-साथ सहायक उपचार दे रहे हैं। सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में नाइजीरियाई व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीजों को भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में 24 जुलाई का सामने आया था पहला मामला
दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला 24 मई को सामने आया था। भारत में इस बीमारी का यह चौथा मामला था। पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति को बुखार और त्वचा के घावों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

DATE – 02. AUGUST. 2022
PENNDE BY – MANISHA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.