उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के तहसील स्याल्दे, में एक बड़ा मामला सामने आया है जहा पांच मासूमों के साथ एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। जिसके बाद लीसा ठेकेदार के कर्मचारीयों ने सजा के तोर पर इन मासूम बच्चो के सर पर लिसा उडेल दिया।
क्या है पूरा मामला-
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के तहसील स्याल्दे, ग्राम पंचायत टिटरी, ग्राम गुरना, की है जहा पांच मासूमों की छोटी सी शरारत से इनकी जान पर बन आई |दरअसल अपनी गायों और बैलों को चराने गए बच्चों ने शरारत में लीसा ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा निकाले जा रहे लीसे के कुप्पो को फेंक दिया था, लेकिन इसी बात पर लिसा ठेकेदार के कर्मचारियों का पारा इतना हाय हो गया कि बच्चों को उनके घर से वापस लिसा डिपो लाया गया जहां पहले तो उनके नाम और पहचान पूछी गई और फिर उन्हें लीसे के कुप्पों को देकर अपने-अपने सिर में गिराने को कहा इस घटना को करते हुए वे बच्चों को लगातार धमका रहे थे क्या करोगे जिंदगी में…….. हालाकि इस वाइरल वीडियो को लीसा ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा ही बनाया गया है। मोजूद वीडियो में साफ दिख रहा है कि 5 मासूम बच्चों को किस तरह धमकाया जा रहा है… बच्चे भी सिर पर लीसा डालते हुए बोल रहे हैं कि उनकी आंखों में जलन हो रही है पर अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है बताए जा रहा है कि लीसे के कारण कुछ बच्चों की आंखें भी सूज गई हैं।
क्या होता है लीसा-
लीसा डामर या गोद की तरह चिपचिपा पदार्थ है इसे (रेजिन) भी कहा जाता है लिसा चीड़ के पेड़ से निकलता है चिड़ के पेड़ से निकलने वाला लीसा (रेजिन) राजस्व प्राप्ति का बड़ा जरिया है इसका उपयोग तारपीन का तेल बनाने में भी होता है। बता दे उत्तराखंड के वन महकमे को अकेले लीसा से सालाना 200 करोड़ की आय होती है।
Date – 28. 07. 2022
Pennde By – Pooja Bhatt