दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटो में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्वाणी

By New31 Uttarakhand

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी के अलीगढ़, हाथरस, हरियाणा के नूंह, पलवल, फरीदाबाद और राजस्थान के भिवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आसपास के जिलो में अगले दो घंटों में बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह भविष्यवाणी की है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह काले बादल छा गए हैं।

आईएमडी ने गुरुवार सुबह बताया, ”दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) रोहतक, फरुखनगर, सोहना, पलवल, औरंगाबाद (हरियाणा), खैर, अलीगढ़, हाथरस (यूपी), भिवाड़ी (राजस्थान) में बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।”

आईएमडी ने आगे बताया, ”दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में, नूंह (हरियाणा), तिजारा, खैरताल, कोटपुतली, अलवर (राजस्थान) में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।”

Date – 28. 07. 2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.