विकासखंड भीमताल अंतर्गत ज्योलीकोर्ट के चोपड़ा गांव का मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसे आरजे पंकज जीना ने भी अपने सोशल मीडिया में उठाया है वह चोपड़ा गांव के ही रहने वाले हैं इसके अलावा ग्रामीण भी अक्टूबर 2021 के बाद से लगातार इस परेशानी को लेकर शासन और प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।
आपको बता दे ज्योलीकोर्ट के चोपड़ा गांव में रविवार को प्रशासन व भूवैज्ञानिक की टीम पहुंची थी जिन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर गांव के ऊपर पहाड़ी पर खतरनाक साबित हो रहे पहाड़ चट्टान की जांच की इस मौके पर भूवैज्ञानिक लेखराज एसडीएम अशोक जोशी और तहसीलदार नवाजिश मौजूद रहे। जिसके बाद चोपड़ा गांव में संवेदनशील बिल्डरों का संज्ञान लेने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे सड़क मार्ग से लगभग 3 किलोमीटर की चढ़ाई पैदल चल कमिश्नर ने भूवैज्ञानिक के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया इस संबंध में अधिकारियों को स्थल की यथास्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक पिछले साल आई आपदा में पहाड़ से कई बार बड़े बड़े पत्थर गिरने के बाद अब पहाड़ी के ऊपर विशालकाय बोल्डर चोपड़ा गांव के लिए खतरा बना हुआ है गांव में 70 परिवार दहशत में जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल जमकर हो रहा है ऐसे में डीएम के बाद अब कमिश्नर ने भी इस गांव का निरीक्षण कर अधिकारियों को बोल्डर को हटाने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट जेष्ट प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान चोपड़ा संगीता आर्य, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, पीडब्ल्यूडी चीफ दीपक कुमार यादव, एस राजीव सिंह, एसडीएम राहुल शाह, बीडियो भीमताल जगदीश चंद्र पंत, रजनी रावत मनोज चिनियाल व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Date – 27.07.2022
Pennde By – Pooja Bhatt