अधिक किराए के साथ रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है …बता दे की हल्द्वानी- दिल्ली मार्ग पर कांवड़ियों की वजह से वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस वजह से रोडवेज की बसों को अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। जिस वजह से अब यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ रहा है।
वही हरिद्वार में सावन के दिनों में कांवड़ मेला चल रहा ,और मार्गों पर कांवड़ियों की भीड़ है। इस वजह से रोडवेज की बसों का दिल्ली रूट के लिए मार्ग बदल दिया गया है।रोडवेज प्रबंधन के अनुसार हल्द्वानी से दिल्ली मार्ग में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने के बाद से रामपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को वाया शाहबाद, बिल्लारी, चंदौसी, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए गाजियाबाद भेजा जा रहा है।
बता दे की वापसी में दिल्ली से आने वाली बसों को गाजियाबाद, गजरौला और मुरादाबाद के रास्ते हल्द्वानी भेजा जा रहा है। और इस रूट पर उत्तराखंड रोडवेज की करीब 36 बसें संचालित होतीं हैं।वही रूट बदलने से बसों को 50 किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इस वजह से किराए में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। यही नहीं हल्द्वानी से दिल्ली आने और जाने में दो घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है।दिल्ली के लिए भाड़ा 450 पहुंचा हल्द्वानी। एक सप्ताह पूर्व तक यात्री दिल्ली के लिए रोडवेज की बसों में 380 रुपये किराया दे रहे थे। पिछले दिनों यात्री किराए में हुई बढ़ोत्तरी के बाद भाड़ा 390 पहुंच गया। वहीं, अब बदले रूट की वजह से 60 रुपये अतिरिक्त किराया देने की वजह से यह 450 रुपये पहुंच गया है।
Date -25/07/2022
Pennde By -Naina