सीबीएससी द्वारा 10वीं और12वीं की कम्पार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट जारी

By New31 Uttarakhand

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 22 जुलाई 2022 को सीबीएससी कक्षा 10वीं और12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं | जो उम्मीदवार परीक्षा पास नही कर सके, अब उन्हें जल्द ही कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा | कम्पार्टमेंट+ परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं बैठ पाएंगे जो केवल एक या दो विषयों में विफल हुए हैं| इसी बीच सीबीएससी ने 10वीं और12वीं की कम्पार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट भी जारी कर दी हैं |

12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से होगी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बताया कि कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख सीबीएसई की ओर से जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। 10वीं कक्षा में, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.21 फीसदी रहा, जबकि 93.80 फीसदी लड़कों ने परीक्षा पास की।

सीबीएसई परीक्षाओं में लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए
इस बीच, सीबीएसई ने पहले घोषणा की थी कि प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए टर्म 1 और टर्म 2 दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा। इस साल, 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म-2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए। सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए कुल 21 लाख छात्र और सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 14 लाख परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। जबकि इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 12,21,195 छात्र उम्मीदवारों और 8,94,993 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।

लड़कियों ने इस साल लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया
ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90 फीसदी है। जबकि, 12वीं कक्षा में इनका पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा है। कक्षा 12वीं में लड़कियों ने इस साल लड़कों से 3.29 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है। बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश की तान्या सिंह, महेंद्रगढ़, हरियाणा की अंजलि और नोएडा की युवाक्षी विग ने भी सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम में टॉप किया है।

Date – 23.07.2022

Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.