टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया। कप्तान शिखर धवन ( 97 ), शुभमन गिल (64) और श्रेयस अय्यर (54) की हाफ सेंचुरी के दम पर भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम 50ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने 54 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।
आखिरी ओवर का रोमांच
वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे, लेकिन वह 11 रन ही बना पाई। रोमारियो शेफर्ड (39) और अकील हुसैन (33) ने नाबाद साझेदारी की लेकिन टीम हार गयीं पारी टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह वेस्टइंडीज की ओवरऑल लगातार 7वीं वनडे हार हैं।
पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 105 गेंद में 119 रन की साझेदारी हुई। कप्तान धवन ने 53 गेंद में 50 और शुभमन गिल ने 52 गेंद में 64 रन का योगदान दिया। रास अय्यर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 54 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और शिखर धवन के बीच 97 गेंद में 94 रन की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने लिए। दोनों टीमों के बीच अब तक 137 मुकाबले खेले गए हैं। भारत को 68 मैचों में जीत और 63 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 2 मैच टाई रहा है। 4 मैच में कोई रिजल्ट नहीं निकला है।
वेस्टइंडीज में 16 साल से नहीं हारा भारत वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी बार अपने घर में साल 2006 के वनडे सीरीज में हराया था। इसके बाद भारत ने चार बार वेस्टइंडीज का दौरा किया है और हर बार जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच कुल नौ वनडे सीरीज खेली गई है, जिसमें से पांच में ब्लू आर्मी को जीत मिली है।
DATE- 23/07/2022
PENNDE BY-SONIYA RANA