देव भूमि उत्तराखंड की वादियाँ यू तो देश-विदेश के सभी को पसंद आती है| वही फिल्म मेकर्स कि भी उत्तराखंड पहली पसंद है, यही वजह है अब हर साल 200 से अधिक छोटी बडी फिल्मो की शूटिंग हो रही है लिहाजा फिल्म पालिसी को सरल और बेहतर बनाने के लिए फिल्म पालिसी 2022 को फाइनल टच दिया जा रहा है और अब उम्मीद ये है कि, नई फिल्म पालिसी उत्तराखंड के कलाकारों के साथ साथ देश-दुनिया के फिल्म मेकर्स के लिए बेहतर साबित होगी।
शुरुआती ड्राफ्ट हुआ तेयार –
राज्य गठन के बाद वर्ष 2015 में फिल्म पालिसी पहली बार बनी थी इसके बाद इसे वर्ष 2019 में इससे संसोधन किया गया था और अब 2022 में फिर से ड्राफ्ट बन चूका है।
फिल्म शूटिंग पर एक नजर –
फ़िल्मो की शूटिंग से प्रतिवर्ष ओसतन 100 करोड़ का इन्वेस्टमेंट
18% जीएसटी से सरकार को हो रही आमदनी
2015 से अब तक 800 छोटी बडी फिल्मो को मिल चुकी है शूटिंग की मंजूरी
कुल फिल्मो की शूटिंग का करीब 11% उत्तराखंड में ही
इस वर्ष जुलाई तक 96 फिल्मो की शूटिंग की मिल चुकी है पर्मिसिन
नई पालिसी के लिए प्रावधान –
पहाड़ो में शूटिंग पर 10 % अतिरिक्त सब्सिडी
हिंदी और अन्य भाषा की बेस्ट फिल्म को 10 लाख तक का पुरस्कार
गढ़वाली , कुंमाऊनी बेस्ट एलबम गायक को 2 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार के लिए की बनाई जायगी टीम
फिल्म उत्सवों के लिए सहयोग देगी सरकार
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री निर्माता को 2 लाख का पुरस्कार|
Date – 22.07.2022
Pennde By – Pooja Bhatt