अनिल कपूर ने दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की बायोग्राफी को किया लॉन्च

अनिल कपूर ने दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की बायोग्राफी
अनिल कपूर ने दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की बायोग्राफी
By New31 Uttarakhand

संजीव कुमार की बायोग्राफी हुई लॉन्च

हिंदी सिनेमा में संजीव कुमार का नाम आला दर्जे के कलाकारों में लिया जाता है. जिनकी एक्टिंग के लोग कायल थे…उन्होंने अपनी एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में वो जगह बनाई जिसे आज भी लोग याद करते हैं.. उनके 84वें जन्मदिन के मौके पर 9 जुलाई को उनकी बायोग्राफी ‘द एक्टर वी ऑल लव्ड’ को मुंबई में लॉन्च किया गया. इस किताब को संजीव कुमार के भतीजे उदय जरीवाला और राइटर रीता रामामूर्ति गुप्ता ने मिलकर लिखा है. बुक लॉन्च के इस खास मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर अनिल कपूर मौजूद थे जिन्होंने संजीव कुमार की बायोग्राफी को लॉन्च किया.

आपको बता दें कि इस खास मौके पर मौजूद अनिल कपूर ने संजीव कुमार की ढेरों तारीफ की. अनिल कपूर ने कहा कि वो संजीव कुमार की रियलिस्टिक एक्टिंग से बहुत ही ज्यादा प्रभावित रहे हैं… साथ ही उनकी हर फिल्म को बेहद पसंद करते हैं जिनकी तारीफ करते वो नहीं थक रहे थे. अनिल कपूर ने कहा कि, वो बचपन से ही संजीव कुमार के फैन हुआ करते थे और फिल्मों में एक्टिंग करने का उनका फैसला भी कहीं न कहीं संजीव कुमार से प्रेरित होकर ही आया है.

एक रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर ने कहा कि दिलीप कुमार ने संजीव कुमार के साथ फिल्म ‘संघर्ष’ (1968) में एक्टिंग की थी और वे संजीव कुमार की एक्टिंग से बेहद प्रभावित हुए थे..साथ ही
अनिल कपूर के कहा कि एक होते हैं स्टार और दूसरे होते हैं एक्टर, मगर संजीव कुमार स्टार या एक्टर होने की बजाय एक ‘स्टार-एक्टर’ थे और उनकी बात ही कुछ और थी.

आज मैं जो कुछ भी हूं, संजीव कुमार की ही बदौलत हूं- अनिल कपूर

अनिल कपूर ने अपनी साल 1980 में आई फिल्म ‘वो सात दिन’ को याद करते हुए कहा की इसकी मेकिंग को खरीदने के लिए 75 हजार रुपये कम पड़ रहे थे.. उस वक्त केवल संजीव कुमार ही एक ऐसे इसान थे जिन्होंने हमारी मदद की थी… उन्होंने हमें 25 हजार रुपये की मदद की थी. उनकी मदद की वजह से ही ये फिल्म बन पाई. इस फिल्म में अनिल कपूर ने लीड रोल किया था. अनिल ने कहा कि, अगर इस फिल्म के लिए संजीव कुमार ने हमारी मदद न की होती तो आज मैं एक एक्टर के तौर पर जहां भी हूं, वहां नहीं होता.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.