हार्दिक पंड्या IND vs ENG T20 : पंड्या पावर का तोड़ नहीं ढूंढ पाए अंग्रेज, बल्ले-बॉल से बरपाया कहर, बना डाला ये रिकॉर्ड

By New31 Uttarakhand

हार्दिक पंड्या IND vs ENG T20 Match : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने बल्ले और गेंद से इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर कहर बनकर टूटे हैं.
हार्दिक ने पहले बल्ले से जवाब दिया और उसके बाद गेंदबाजी से इंग्लिश टीम को चारों खाने चित कर दिया. दरअसल, यह सब साउथैम्पटन टी20 मैच हुआ. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के इस पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 50 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की. इस तरह सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में हार्दिक पंड्या ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

मैच में हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 198 रन बनाए थे. इस दौरान हार्दिक पंड्या ने 33 गेंदों पर 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने एक छक्का और 6 चौके जमाए. पंड्या का स्ट्राइक रेट 154.55 का रहा.
इसके बाद 199 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम 148 रनों पर ही सिमट गई. उन्होंने गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए 4 इंग्लिश खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया हार्दिक ने जेसन रॉय, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन को पवेलियन भेजा. हार्दिक ने 4 ओवर में 33 रन देकर ये 4 विकेट झटके.

मैच में बॉल और बैट से कमाल दिखाते हुए हार्दिक पंड्या ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. वह किसी एक टी20 इंटरनेशनल मैच में फिफ्टी लगाने के साथ ही 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले युवराज सिंह ने फिफ्टी के साथ 3 विकेट लिए थे. वैसे देखा जाए, तो ओवरऑल वर्ल्ड क्रिकेट में यह उपलब्धि अब तक 12 खिलाड़ियों ने हासिल की है।


DATE 2/7/2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.