बदरीनाथ हाईवे पर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, बस चालक घायल, यात्री सुरक्षित

बदरीनाथ हाईवे पर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत
बदरीनाथ हाईवे पर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत
By New31 Uttarakhand

चमोली:- उत्तराखंड में आये दिन सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहे है। वहीं आज जनपद चमोली के सोनला के पास बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों के भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में बस चालक घायल हो गया, जिसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार यात्री और ट्रक चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड-मौसम विभाग ने जारी किया मौसम यलो अलर्ट, जानिये क्या है मौसम का पूर्वानुमान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी हुई बस हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही थी तभी बीच रास्ते में सोनला के पास बस की टक्कर कर्णप्रयाग की ओर जा रहे ट्रक से हो गई। इस हादसे में चालक हरिद्वार निवासी जितेंद्र के पैर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। जबकि बस में सवार 40 तीर्थयात्रियों के साथ ट्रक चालक भी सुरक्षित है।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस और 108 सेवा को दी। 108 की मदद से घायल चालक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है,
जहां उसका उपचार चल रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.