तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खबर, केदारनाथ और हेमकुंड के रोपवे को हरी झंडी

By New31 Uttarakhand

देहरादून- देवभूमि आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खबर है कि केदारनाथ और सिखों के तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के लिए दो महत्वपूर्ण रोपवे प्रोजेक्टों को हरी झंडी मिल गई है. उत्तराखंड वाइल्डलाइफ बोर्ड की एक बैठक बोर्ड के चेयरमैन सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई जिसमें 21 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया.

जानकारी के अनुसार तीर्थयात्राओं को पर्यटन कारोबार से जोड़ने के मकसद से यह फैसला लिया गया है. बैठक में जो 21 प्रस्ताव रखे गए… उनमें से तीन तीर्थयात्रियों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने के सिलसिले में थे. इनमें से हरिद्वार में 49 किलोमीटर की रिंग रोड के प्रस्ताव पर भी बोर्ड ने चर्चा की. यह रिंग रोड राजाजी टाइगर रिज़र्व को छूते हुए बनाए जाने पर अधिकारियों का मानना है कि तीर्थ नगरी में वाहनों के लोड को कम किया जा सकेगा और लोगों को भारी ट्रैफिक जामों से निजात मिल सकेगी.

बता दें कि बोर्ड ने रुद्रप्रयाग ज़िले में सोनप्रयाग से केदारनाथ को जोड़ने वाले 13 किलोमीटर लंबे रोपवे पर चर्चा के बाद इसे मंज़ूरी दे दी…. यहां फिलहाल श्रद्धालुओं के पास दो विकल्प होते हैं. या तो वो गौरीकुंड से केदारनाथ तक 18 किमी के पैदल ट्रेक से तीर्थ तक पहुंच सकते हैं या फिर हेलीकॉप्टर सेवा के ज़रिये. अब यहां एक और विकल्प उपलब्ध हो सकेगा.

Date: 22-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.