50 की उम्र में 18 साल की लड़कियों से शादी कर रहे तालिबानी अधिकारी

By New31 Uttarakhand

काबुल पर तालिबान का कब्जा होने के बाद अफगानिस्तान में हालात अस्थिर बने हुए हैं। देश में सबसे दयनीय स्थिति महिलाओं और लड़कियों की है जिसकी पुष्टि समय-समय पर सामने आने वाली खबरें करती रहती हैं। सूत्रों ने रुखसाना मीडिया को बताया कि अगस्त में सत्ता पर कब्जा करने के बाद दक्षिणी अफगानिस्तान में दो प्रमुख तालिबानी अधिकारियों ने अपने से आधी उम्र से भी कम आयु की महिलाओं को अपनी दूसरी पत्नी बनाया है। कंधार प्रांत के तालिबानी गवर्नर 50 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ वफा ने एक 18 से 20 साल की महिला से शादी की है।

तालिबान के सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने जनवरी में एक आदेश जारी कर सरकारी अधिकारियों से दूसरी, तीसरी और चौथी शादी करने से मना किया था। अखुंदजादा के इस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया गया इसलिए मई में एक नया निर्देश जारी किया गया।

अधिकारी के करीबी सूत्र ने इसकी जानकारी रुखसाना मीडिया को दी है। सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि हाजी वफा ने अपने नए ससुर को उनकी बेटी से शादी करने के बदले 36 लाख पाकिस्तानी रुपए की रकम दी थी। यह शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। यह शादी गुप्त रूप से हुई थी जिसमें सिर्फ कुछ ही मेहमानों को बुलाया गया था। सत्ता अधिग्रहण के बाद शादी करने वाले दूसरे तालिबानी अधिकारी का नाम हाफिज राशिद हेलमंदी है, जो सूचना और संस्कृति विभाग के निदेशक हैं।

शादी के बदले ससुराल को दिए लाखों रुपए

खबर के मुताबिक हाफिज राशिद की उम्र भी 50 साल है और उनकी नई पत्नी की उम्र करीब 20 साल है। वह मूलतः हेलमंद के संगिन जिले के रहने वाले हैं। शादी के बदले हाफिज ने अपनी नई पत्नी के परिवार को 28 लाख पाकिस्तानी रुपए का भुगतान किया था। यह शादी अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के कुछ महीने बाद हुई थी। इन खबरों के सामने आने के बाद तालिबान के सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने जनवरी में एक आदेश जारी कर सरकारी अधिकारियों से दूसरी, तीसरी और चौथी शादी करने से मना किया था।

दूसरी-तीसरी शादी कर मना रहे जीत का जश्न

अफगानिस्तान में न ही कोई कानून है और न ही संविधान। तालिबान शरिया कानून से देश चला रहा है। ऐसे में कुछ तालिबानी नेताओं और कमांडर्स के लिए दूसरी और तीसरी शादी करना ‘अमेरिका पर जीत का जश्न’ मनाने का एक तरीका है। खबरों की मानें तो तालिबानी कमांडर हयातुल्ला मुजाहिद ने हाल ही में तीसरी शादी की है। पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के जाने माने कमांडर बिलाल फतेह संगीन ने मई में दूसरी शादी की है।

Date: 20-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.