पंतनगर रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई| युवक लंबे समय से रेलवे स्टेशन पर खड़े इंजन पर चढ़ रहा था , वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट से झुलसकर उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना पर पहुंची GRPऔर RPFकी टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पंतनगर थाना क्षेत्र का जवाहर नगर निवासी 31 साल का नवीन पाठक पंतनगर रेलवे स्टेशन गया था और वहां काफी लंबे समय से खड़े एक रेल इंजन पर चढ़ रहा था ,वह इंजन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिसमें झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई | वहीँ घटना के समय रेलवे का कोई भी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था ऐसे में कुछ देर बाद राहगीरों ने वहां शव पड़े होने की सूचना रेलवे कर्मचारियों को दी | जिसके बाद GRP और RPF पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीँ युवक की मौत की सूचना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है| पंतनगर के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि युवक रेलवे स्टेशन पर खड़े रेल इंजन पर चढ़ रहा था, तभी वह उसके ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आ गया और उसकी झुलसकर मौत हो गई बता दे की रेलवे स्टेशन का कोई भी कर्मचारी घटना के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था. ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
Date : 24th March 2022
Penned By Reeta Joshi