गर्मियों की इस सीजन में लोग नहाने नदी, गधेरे सब जगह पहुच रहे है | ऐसे में आए दिन डूबने की घटनाये बढती जा रही है इसी तरह की घटना में आज ज्योलिकोट के पास गधेरे में डूबने से युवक की मौत हो गई | SDRF और पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है | जानकारी के अनुसार अपने चार दोस्तों के साथ गधेरे में नहाने गए युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। बाकी दोस्तों ने घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए एसडीआरएफ की मदद मांगी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर गधेरे में डूबे हुए युवक के शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक कुमार पुत्र बसंत लाल उम्र 20 वर्ष बेलवा खाल नैनीताल अपने चार दोस्तों के साथ गधेरे में नहाने को गए थे, लेकिन अचानक नहाते नहाते कार्तिक कुमार गहरे पानी में डूब गया, इस बीच दोस्तों के चीख-पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से मुख्य आरक्षी लाल सिंह के नेतृत्वें टीम तत्काल रवाना हुई।

Date: 17-June-2022
Penned by Reeta Joshi