10 साल के निम्‍नतम स्‍तर पर आया रुपया; सेंसेक्‍स 1460 अंक टूटा, निफ्टी 15,800 के नीचे

By New31 Uttarakhand

वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली को देखते हुए सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाते समय बीएसई का सेंसेक्‍स 1460.09 अंकों की गिरावट के साथ 52,843.35 पर कारोबार करता देखा गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 410.55 अंकों की गिरावट के साथ 15,791.25 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्‍स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट बजाज फिनसर्व में देखी गई जो 4.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, जिन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही, उनमें बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एसएंडटी, इंडसइंड बैंक, स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज और इन्‍फोसिस शामिल हैं।निफ्टी में शामिल कंपनियों की बात करें तो सभी शेयर भारी गिरावट के साथ कारोबार करते देखे गए। जिन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दिखी उनमें हिंडाल्‍को (4.21 प्रतिशत), बजाज फिनसर्व (4.01 प्रतिशत), बजाज फाइनेंस (3.84 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (3.67 प्रतिशत) और स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (3.54 प्रतिशत) शामिल हैं।

सेक्‍टोरल इंडाइसेज की बात करें तो सारे के सारे लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। निफ्टी पीएसयू बैंक 3.55 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 3.31 प्रतिशत, निफ्टी बैंक 3.25 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 3.10 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 3.03 प्रतिशत और निफ्टी रियलटी 3.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 साल के निम्‍नतम स्‍तर पर रुपया

बेंचमार्क 10 साल के बॉन्‍ड यील्‍ड की ट्रेडिंग 7.60 प्रतिशत पर की जा रही थी, जो 28 फरवरी 2019 के बाद से सबसे अधिक है। शुक्रवार को इसकी ट्रेडिंग 7.52 प्रतिशत पर बंद हुई थी। 10 साल के बॉन्‍ड यील्‍ड को देखते हुए रुपया भी सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले फिसल के 10 साल के न्‍यूनतम स्‍तर 78.28 पर आ गया। शुक्रवार को रुपया 77.83 पर बंद हुआ था, इससे पहले यह 77.87 का रिकॉर्ड निम्‍नतम स्‍तर छू चुका है।

Date: 13-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.