आईएमए देहरादून में आयोजित 150वां पासिंग आउट परेड समारोह संपन्न हो गया है। इस दौरान जहां भारतीय सेना को 288 नए अफसर मिले हैं वहीं उत्तराखण्ड के 33 कैडेट्स भी पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। हल्द्वानी के दो बेटे प्रेम प्रकाश चंदोला और अंकित जोशी भी सेना में अफसर बन गए हैं। पासिंग आउट परेड में बेटों के कंधों पर सितारे लगाते ही स्वजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। खास बात यह है कि दोनों ही के पिता सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं।
मूलरूप से ग्राम विन्तोली, दफौट, बागेश्वर व हाल हाथीखाल गोरापड़ाव हल्द्वानी निवासी प्रेम प्रकाश चंदोला लेफ्टिनेंट बनकर परिवार का मान बढ़ाया है। उनके पिता पूरन चंदोला हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं व मां गीता चंदोला गृहणी है। भाई बड़ौदा बैंक में सहायक प्रबंधक हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी विद्यालय चमरथल दफौट व हाईस्कूल नेशनल मिशन बागेश्वर तथा इंटर हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज हल्द्वानी से हुई। हाईस्कूल और इंटर दोनों की बोर्ड परीक्षाओं में प्रेम प्रकाश मेरिट लिस्ट में शामिल रहे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक मनोज परगाई समेत सभी स्वजनों को दिया है। बचपन में पिता की वर्दी देखकर प्रेम प्रकाश के अंदर देशभक्ति का जुनून सवार हुआ। लेफ्टिनेंट बनने की चाहत में उन्होंने बैंक, रेलवे समेत कई नौकरियों को दरकिनार कर दिया।
इंटर करते ही ठाना लेफ्टिनेंट बनूंगा
मूलरूप से सुयालबाड़ी नैनीताल व हाल कठघरिया निवासी अंकित जोशी के पिता भुवन जोशी आर्मी में हवलदार पर से सेवानिवृत्त हैं। मां वीणा जोशी गृहणी है। अंकित ने देहरादून के आइएमए में 150वीं पासिंग आउट परेड में सफलता पाई। अंकित के बड़े भाई नीरज जोशी बीटेक करने के उपरांत सिडकुल में अशोक लीलैंड में कार्यरत है। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे अंकित जोशी ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा एबीएम स्कूल हल्द्वानी से उत्तीर्ण की और एमबीपीजी हल्द्वानी से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटर करने के दौरान ही उन्होंने लेफ्टिनेंट बनने की ठान ली थी। बीएससी के बाद घर में रहकर ही सीडीएस की परीक्षा में सफलता पाई है।

पिता की वर्दी देखकर जागा देशभक्ति का जुनून
मूलरूप से ग्राम विन्तोली, दफौट, बागेश्वर व हाल हाथीखाल गोरापड़ाव हल्द्वानी निवासी प्रेम प्रकाश चंदोला लेफ्टिनेंट बनकर परिवार का मान बढ़ाया है। उनके पिता पूरन चंदोला हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं व मां गीता चंदोला गृहणी है। भाई बड़ौदा बैंक में सहायक प्रबंधक हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी विद्यालय चमरथल दफौट व हाईस्कूल नेशनल मिशन बागेश्वर तथा इंटर हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज हल्द्वानी से हुई। हाईस्कूल और इंटर दोनों की बोर्ड परीक्षाओं में प्रेम प्रकाश मेरिट लिस्ट में शामिल रहे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक मनोज परगाई समेत सभी स्वजनों को दिया है। बचपन में पिता की वर्दी देखकर प्रेम प्रकाश के अंदर देशभक्ति का जुनून सवार हुआ। लेफ्टिनेंट बनने की चाहत में उन्होंने बैंक, रेलवे समेत कई नौकरियों को दरकिनार कर दिया।
Date : 12-June-2022
Penned by Reeta Joshi