हल्द्वानी नगर निगम देगा 2 लाख से 10 लाख रुपए तक का स्वरोजगार लोन, ऐसे करें अप्लाई

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अब नगर निगम भी लोन देगा। शासन स्तर पर नगर निगम क्षेत्र में स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जाएगा। अगर आपको स्वरोजगार लोन की जरूरत है तो इसके लिए सूडा अनुभाग में संपर्क करें। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 22 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा। समूहों को दस रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। समूह की महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकें, इसके लिए दस लाख रुपए का बैंक लोन दिया जाएगा |

जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष में 10 समूहों को लाभांलित करने का लक्ष्य रखा गया है। सिटी मैनेजर डॉक्टर आईपी पंत ने बताया कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी योजना का लाभ मिलेगा। साल 2014 में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि योजना में दो लाख रुपए तक का व्यक्तिगत व समूह को 10 लाख रुपए का लोन मिल सकता है।

समूह के लिए ब्याज दर 4 प्रतिशत तो वहीं व्यक्तिगत पर 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होता है। दस समूहों को मिलाकर एक क्षेत्र स्तरीय संघ गठित होगा। संघ को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। डॉक्टर आईपी पंत ने बताया कि ट्रेनिंग उत्थान के तहत निगम क्षेत्र में 85 बेरोजगार युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है।

Date : 11-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.