रुद्रपुर में पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या कर 14 सालों से फरार चल रहै, पीलीभीत से गिरफ्तार किया गया है । पकड़े गए आरोपी पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित है । जानकारी के मुताबिक आरोपी ने दूसरी पत्नी के अलावा 20 साल पहले अपनी पहली पत्नी और दो बेटों की हत्या करने की बात कबूली है ।
रुद्रपुर की SSP मंजूनाथ टीसी ने इस मामले मे बताया कि मूल रूप से पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले उत्तम मंडल के खिलाफ साल 2008 में ट्रांजिट कैंप थाने में अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। अब एसओजी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 2002 में सितारगंज के शक्तिफार्म में पहली पत्नी और दो बेटों की हत्या की थी और ससुराल पक्ष के गरीब होने की वजह से उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ था।
इसके बाद उसने एक अन्य महिला से उसके पति का तलाक करवाकर शादी की और उसकी भी हत्या कर दी और यहां से भागकर वो दिल्ली चला गया था और वहां तीसरी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहने लगा था । फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर, गहनता से पूछताछ कर रही है औऱ आरोपी को एककोर्ट में पेश करने की कार्यवाही कर रही है।