रेपो रेट बढ़ने के बाद PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों ने महंगा किया कर्ज, जानिए नई दरें

By New31 Uttarakhand

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI  की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने भी कर्ज की ब्‍याज दरों में इजाफा शुरू कर दिया है. पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक , बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो बेस्‍ड लेंडिंग रेट्स में बढ़ोतरी की है | पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने रेपो बेस्‍ड लेंडिंग रेट्स में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है. बैंक ने कर्ज की ब्‍याज दर 6.9 फीसदी से बढ़ाकर 7.4 फीसदी कर दिया है. बैंक की बढ़ी दरें 9 जून 2022 से लागू हो गई हैं |


पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज की ब्‍याज दर 7.25 फीसदी से बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दिया है. बैंक की नई ब्‍याज दरें 8 जून से प्रभावी हो गई हैं | पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीआरएलएलआर को 7.40 फीसदी कर दिया है. बैंक की नई दरें 9 जून से लागू हो गई हैं |

Date : 09-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.