Uttarakhand : पिथौरागढ़ के पास खाई में गिरा वाहन, 2 की मौत, 5 घायल

By New31 Uttarakhand

पिथौरागढ़ से चम्पावत को जा रहा पिकप वाहन पिथौरागढ़ से लगभग सात किमी दूर जामिरखेत के एक्वा पैराडाइज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सात लोगों में से दो की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मंगलवार सुबह वाहन टनकपुर -तवाघाट हाईवे में पिथौरागढ़ की तरफ से चम्पावत जा रहा पिकप वाहन संख्या UP 21 सीएन 6767 एक्वा पैराडाइज के पास सड़क पर पलटने के बाद खाई में गिर गया। वाहन में सवार रब्बानी 25 वर्ष पुत्र इस्लाम निवासी लालपुर मुरादाबाद उत्त्तर प्रदेश और सुभान 28 वर्ष पुत्र दुलारी निवासी फतेहपुर मुरादाबाद की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु को गई ।

वाहन में सवार मुनासिब पुत्र मुस्लिम 22 वर्ष निवासी खरंजा फतेहपुर मुरादाबाद, नाजिम 24 वर्ष पुत्र यामीन निवासी अलाहदापुर अलीगढ़ यूपी, मोबिन 35 वर्ष पुत्र यामीन निवासी बहेड़ी थाना भोजपुर बरेली यूपी, वसीम 32 वर्ष पुत्र दूलाहजी निवासी खरंजा फतेहपुर मुरादाबाद , इमरान 27 वर्ष पुत्र हबीब अहमद निवासी पागबड़ा मुरादाबार यूपी गंभीर घायल हो गए । मुनासिब और नाजिम की स्थिति बेहद गंभीर होने से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। तीन घायल जिला अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस , एसडीआरएफ ,फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।वाहन में सवार सभी लोग उत्त्तर प्रदेश के मुरादाबाद ,बहेड़ी और अलीगढ़ के हैंं। ये लोग पुराने कपड़ों से कंबल आदि बनाने का कार्य करते हैं। पुराने कपड़ों के लिए धारचूला गए थे वापसी में मंगलवार को पिथौरागढ़ से चम्पावत को जा रहे थे। पिथौरागढ़ से लगभग सात किमी दूर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Date : 07-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.