सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। सीएम धामी मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान के साथ सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में रविवार शाम बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। घटना में मारे गए तीर्थ यात्रियों के परिजनों को सांत्वना देने के बाद सीएम धामी ने कहा कि बस के ड्राइवर ने बताया कि स्टेरिंग फेल होने की वजह से वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया था और बस गहरी खाई में गिर गई।
लेकिन, फिर भी सरकार ने बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बताया कि मृतकों के पार्थिक शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार पूरा प्रयास कर रही है। पंजीकरण के बिना किसी भी तीर्थ यात्री को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून से चौहान, सीएम धामी के साथ उत्तरकाशी जिले के डाम्टा में जाकर दुर्घटनाग्रस्त इलाके जायजा लिया। आपको बता दें कि रविवार देरशाम को मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भरी बस यमुनोत्री जाते वक्त डम्टा में गहरी खाई में गिर गई थी। सड़क हादसे में 26 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि चार तीर्थ यात्री घायल हो गए थे।
शवों को पैतृक गांव भेजेंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा की एमपी सरकार सम्मान के साथ सभी लोगों का अंतिम संस्कार करेगी। कोशिश रहेगी कि आज ही सभी का अंतिम संस्कार हो। सभी शव देहरादून भेजे गए हैं, विमान से सभी का शव एमपी के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा, जहां गाड़ी से शवों को उनके पैतृक गांव भेजेंगे।
Date : 06-June-2022
Penned by Reeta Joshi