UK Board 10th, 12th Result 2022 : आज शाम 4 बजे घोषित होंगे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं के छात्रों का इंतजार आज पूरा हो जाएगा | यूके बोर्ड के नतीजे आज यानी 06 जून 2022 दिन सोमवार को घोषित किए जाएंगे | बोर्ड द्वारा ये जानकारी साझा की गई है | आज शाम को चार बजे यूके बोर्ड दसवीं और बारहवीं दोनों के नतीजे घोषित होंगे | उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत रिजल्ट जारी करेंगे। इस साल उत्तराखंड में 28 मार्च से 19 अप्रैल तक हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा आयोजित की गई थी। राज्य में दोनों परीक्षाओं के लिए 1333 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में हाईस्कूल के 129778 व इंटर के 113164 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल से नौ मई के बीच हुआ। इसके बाद से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रिजल्ट बनाने की तैयारी में जुटा था।

रविवार को परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में रिजल्ट जारी होगा। परीक्षार्थी रिजल्ट घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट परिषद कार्यालय की वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in/ पर देख सकते हैं। संभवत: पहली बार रिजल्ट शाम चार बजे घोषित किया जा रहा है। पहले रिजल्ट प्रात: 11 बजे घोषित होता आया है।

  • उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ubse की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर लेफ्ट साइड के बोर्ड रिजल्ट बार पर क्लिक करें, जहां एक नया इंटरफेस खुल जाएगा। जहां 10th 12th 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करें।
  • आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते है |

इस साल 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 2,42,955 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 1,29,785 उम्मीदवार हाई स्कूल परीक्षा में शामिल हुए थे और बाकी 1 लाख कक्षा 12 की परीक्षा में बैठे थे |

Date: 06-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.