‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह करेंगी ‘टीटू अंबानी’ से बॉलीवुड डेब्यू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

By New31 Uttarakhand

‘दीया और बाती’ फेम ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह ने टीवी पर खूब नाम कमाया और फिर वह टीवी को अलविदा कह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहने लगीं। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों यूजर्स फॉलो करते और उनके पसंद करते। अब फैंस की चहेती दीपिका सिंह बॉलिवुड पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। जी हां, दीपिका सिंह की पहली फ़िल्म ‘टीटू अंबानी’ के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगी।

‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह जल्द ही बॉलिवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह अपनी पहली फ़िल्म टीटू अंबानी के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगी। एक संस्कारी बहु और एक स्ट्रॉंग वूमेन की इमेज वाली दीपिका अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। छोटे पर्दे पर दीपिका सिंह एक स्ट्रोंग वुमेन के कैरेक्टर में नज़र आयी हैं अब अपनी पहली फ़िल्म टीटू अंबानी में भी दीपिका मौसमी के किरदार में नज़र आएंगी जो आज की लड़बेदाग़-की हैं जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं । मौसमी को ऐसा लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्ते पर खतरा पैदा हो जाता है।

दीपिका सिंह फ़िल्म में अपने किरदार के बारे में बताती हैं “मौसमी का किरदार मेरे दिल के बहुत क़रीब हैं यह एक ऐसी लड़की हैं जिसने अपने लाइफ़ के कुछ रूल्स बनाए हैं और वह अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकती । यह एक स्लाइस ऑफ़ लाइफ फ़िल्म हैं मिडिल क्लास फैमिली की यह एक सिंपल सी प्रेम कहानी लाइफ के बड़े संदेश को बहुत ही एंटरटेनिंग तरीके से कहती हैं |

टीटू अंबानी की स्टारकास्ट
फिल्म में दीपिका सिंह के साथ आश्रम वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए अभिनेता तुषार पांडे मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म में अन्य प्रमुख भूमिकाओं में रघुबीर यादव , सपना सैंड , वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर, और बृजेंद्र काला नजर आएंगे। सबल प्रॉडक्शन्स के बैनर तले निर्मित फिल्म टीटू अंबानी निर्देशक रोहित गोयल, निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार हैं। फिल्म की शूटिंग उदयपुर के विभिन्न लोकेशन पर की गयी हैं । फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

Date : 05-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.