अल्मोड़ा जिले में बीते दिन एक युवक के रामगंगा नदी में डूबने का मामला सामने आया है, बता दे कि ग्राम पंचायत पूनाकोट निवासी 23 साल का प्रमोद B.COM first year का छात्र था | वह अपनी स्कूल की किताबें लेने भिकियासैंण महाविद्यालय आया था | वहीं मानिला को जाने वाले गाड़ी छूट जाने की वज़ह से प्रमोद अपने रिश्तेदार के घर चला गया और इसी बीच वह 5:30 बजे रामगंगा नदी नहाने चले गया और वह गहरे पानी के भंवर में फंस गया वहीं प्रमोद को डूबता देख उसके चचेरे भाई ने लोगो को आवाज लगाई | इस दौरान स्थानीय ग्रामीण और गोताखोरों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कद के बाग शव को नदी से निकाला | फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है | बता दें कि छात्र के निधन पर विधायक महेश जीना और ग्रामीणों ने शोक जताया है |

रामगंगा नदी में नहाते वक्त युवक गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने आनन-फानन में बेहोशी की हालत में बाहर निकाल कर युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है।
Date : 04-June-2022
Penned by Reeta Joshi