गुजरात की लड़की बिना दूल्हे के करेगी शादी, हनीमून तक का बनाया प्लान

By New31 Uttarakhand

शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा होता है। सबके मन में यही ख्याल रहता है कि उनका होने वाला लाइफ पार्टनर कैसा होगा। लेकिन गुजरात के वडोदरा से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। यहां एक लड़की की शादी तो हो रही है लेकिन उसकी शादी में कोई दूल्हा नहीं होगा। लेकिन इस लड़की की शादी में यह मांग भी भरेगी और शादी का लाल जोड़ा भी पहनेगी। साथ ही शादी में होने वाले सभी पारंपरिक रिति-रिवाजों का पालन किया जाएगा। यह शादी एक मंदिर में होने जा रही है। इसके लिए लड़की ने सभी को इनवाइट भी किया है। दरअसल गुजरात की रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु खुद से ही शादी करने जा रही हैं। यह शादी वडोदरा के एक मंदिर में होने वाली है। इस शादी में बिना दुल्हे के सिंदूर लगाने से लेकर सात फेरे भी लिए जाएंगे। इसके लिए क्षमा ने शादी की शापिंग भी शुरु कर दी है।

शादी नहीं करना चाहतीं क्षमा

दरअसल भारत मे होने वाली ये पहली सोलोगैमी शादी है | इस शादी को लेकर होने वाली दुल्हन क्षमा का कहना है कि, मैं कभी भी शादी करना नहीं चाहती थी, लेकिन दुल्हन बनने का सपना मैंने हमेशा से ही देखा है | ऐसे में मैंने दुल्हन बनने के लिए खुद से ही शादी करने का फैसला लिया | उन्होंने बताया कि, सेल्फ मैरिज खुद से प्यार करने वाली शादी है | जैसे हर कोई किसी ना किसी से प्यार करता है, वैसे ही मैं खुद से प्यार करती हूं | इसलिए ही मैंने इस शादी का फैसला किया | आपको जानकर हैरानी होगी कि क्षमा ने शादी के बाद हनीमून की भी प्लानिंग कर रखी है | हनीमून के लिए वो गोवा जा रही हैं | क्षमा ने बताया कि उनके इस फैसले से उनके परिवार को कोई आपत्ति नहीं है | उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने क्षमा को आशीर्वाद भी दिया है |

मंदिर में होने जा रही है शादी

क्षमा ने अपनी शादी की सारी तैयारियां शुरु कर दी है। उन्होंने दुल्हन बनने के लिए लहंगा से लेकर ज्वेलरी और पार्लर तक सब बुक कर लिया है। वे खुद से शादी करने की जोरों शोरों से तैयारियां कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भी निमंत्रण भेज दिया है। क्षमा की मेहंदी की रस्म 6 जून को होने वाली है। वहीं शादी 11 जून को शाम 5 बजे होगी। इतना ही नहीं शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने गोवा को चयन किया है जहां वे दो हफ्ते तक रहेंगी।गुजरात के वडोदरा की रहने वाली क्षमा बिंदू सेल्फ मैरिज करने जा रही हैं |  ये भारत की पहली सेल्फ मैरिज होगी | शादी के बाद क्षमा हनीमून के लिए गोवा जाएंगी |

खुद से प्यार इसलिए खुद ही से शादी

क्षमा एक निजी फर्म में काम करती हैं। उनका कहना है कि स्वविवाह स्वंय के लिए बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह एक आत्म स्वीकृति का काम भी है। हमेशा लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं इसलिए खुद से ही शादी कर रही हूं। क्षमा एमएस यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में ग्रेजुएट होने के बाद एक प्राइवेट फर्म आउटसोर्सिंग मेनपावर के लिए काम करती हैं।

जानिए क्या सोलोगैमी मेरिज 

सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी खुद के साथ ही शादी करना कहलाता है | इसकी शुरुआत करीब दो दशक पहले हुई थी | ये चर्चा में तब आया जब फेमस प्रोटोगोनिस्ट Carrie Bradhshaw ने खुद से शादी करने का ऐलान किया | इसके बाद कई लोगों ने इस शादी को तवज्जो दी | फिर जब करोनाकाल में लोगों घरों में कैद रहने को मजबूर हुए तब भी इस मैरिज की बढ़ोतरी मिली | इसके साथ ही कई मशहूर सितारे अपने पार्टनर से शादी करने से पहले खुद से शादी कर चुके है | लेकिन कानून तौर पर देखा जाए तो इस तरह की शादी को कोई मान्यता नहीं दी जाती |

Date : 4-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.