चम्पावत उपचुनाव में सीएम धामी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 57268 वोटों से मिली विजय, सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त

By New31 Uttarakhand

 मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद अब तक हुए पांच उपचुनावों में जनता ने सीएम धामी को प्रचंड बहुमत से जिताया है। इस बार के चुनाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है। बंपर वोटों से चुनाव जीते धामी के सामने सबकी जमानत जब्त हो गई है। चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है। अन्य प्रत्याशी जमानत बचाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। उपचुनाव में 61595 लोगों ने मतदान किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी को 57268, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3147 मत मिले। सीएम के लिए जीत कोई मायने नही रखती थी। वह अपनी जीत को ऐतिहासिक बनाना चाहते थे। उनका यह सपना जनता ने पूरा कर दिया। बीते दिन 31 मई को हुए चम्पावत उपचुनाव में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमे महिला मतदाताओ ने काफी उत्साह से मतदान किया था |

Date : 03-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.