पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या का अहम सुराग उत्तराखंड में, STF ने की गिरफ़्तारी

By New31 Uttarakhand

पंजाब के जाने-माने गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में पंजाब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है | इसी कड़ी में उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब एसटीएफ ने देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड में आरोपियों की मदद करने वाले एक अभियुक्त को शिमला बाईपास नया गांव चौकी में घेराबंदी कर हिरासत में लिया है |आरोपी को पंजाब पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है|


उत्तराखंड एसटीएफ में पटेल नगर पुलिस के साथ मिलकर शिमला बाईपास में घेराबंदी की, जहां बताए गए पहचान और गाड़ी नंबर के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है | फिलहाल पंजाब एसटीएफ टीम पुलिस हिरासत में लिए इन लोगों से पूछताछ कर रही है| वहीं लोकल इंटेलिजेंस आईबी भी मौके में पहुंचकर छानबीन में जुट गई है |

जानकारी के मुताबिक पंजाब एसटीएफ के सूचना पर उत्तराखंड एसटीएफ और पटेल नगर नया गांव चौकी पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को गिफ्तार किया है। आरोपी बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। पकड़ा गया आरोपी  हेमकुंड साहिब यात्रा से वापस लौट रहा था। साथ ही आरोपी के साथ 3 से 5 लोग और मौजूद थे, जो यात्रा कर वापस पंजाब लौट रहे थे। पकड़े गए सभी लोगों में से हिरासत में लिया गया आरोपी पर सिद्धू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को गाड़ी और पनाह देने का आरोप है। फिलहाल इस मामले की पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन उत्तराखंड और पंजाब एसटीएफ नयागांव पुलिस चौकी में हिरासत में लेकर पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।

Date : 30-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.